स्कूटर पर 7 बच्चों को स्कूल ले जा रहा था, पुलिस ने किया गिरफ्‍तार

Webdunia
गुरुवार, 29 जून 2023 (16:10 IST)
Mumbai : मुंबई के ताड़देव इलाके में दोपहिया वाहन पर 7 बच्चों को स्कूल ले जाना एक शख्‍स को खासा महंगा पड़ गया। पुलिस ने उसे गैर इरादतन हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

सोशल मीडिया पर बच्चों को लेकर जा रहे इस शख्‍स का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उसने अपने सिर पर हेलमेट भी नहीं पहना है।
 
 
हालांकि आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस ने इस बात को सुनिश्चित किया कि बच्चे सुरक्षित तरीके से स्कूल पहुंचें।
Photo : screen grab of video twitted by sohfacts

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख