महिला ने एंबुलेंस में जन्मा बच्चा, डॉक्टरों को मिली यह सजा

रविवार, 29 अप्रैल 2018 (08:14 IST)
गुड़गांव। गुड़गांव के सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं होने पर एक महिला को एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। 
 
अस्पताल ने अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं होने का हवाला देकर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेज दिया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने लापरवाही के आरोप में तीन डॉक्टरों को निलंबित कर दिया है। 
 
सिविल अस्पताल में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात की है। 
 
महिला के पति के मुताबिक, वरिष्ठ डॉक्टर अल्का शर्मा ने उसे बताया कि बच्चे को जन्म देने में अभी वक्त है और सिविल अस्पताल में उनके पास अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं है। पत्नी के प्रसव पीड़ा में होने के बावजूद उसे सफदरजंग अस्पताल भेजा गया। पत्नी ने दिल्ली - गुड़गांव राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिरहौल टॉल प्लाजा के पास एक एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया। 
 
सीएमओ शर्मा ने बताया कि तीन डॉक्टरों को लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया है। (भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी