खारकीव में घुसीं रूसी सेनाएं, यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर में सड़क पर जंग

Webdunia
रविवार, 27 फ़रवरी 2022 (13:49 IST)
कीव। यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि रूस के सैनिक देश के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में घुस गए हैं और सड़कों पर लड़ाई जारी है।
 
खारकीव क्षेत्रीय प्रशासन के प्रमुख ओलेह सिनेहुबोव ने रविवार को बताया कि यूक्रेनी सेना शहर में रूसी सैनिकों से लड़ रही है और उन्होंने नागरिकों से घरों से बाहर नहीं निकलने को कहा है।
 
यूक्रेन की मीडिया और सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में रूसी वाहन खारकीव में चक्कर लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं और एक वाहन सड़क पर जलता दिख रहा है।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख