अमित खत्री ने विश्व अंडर 20 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 10 कि.मी की रेस वॉक में जीता सिल्वर मेडल (वीडियो)

Webdunia
शनिवार, 21 अगस्त 2021 (16:45 IST)
नैरोबी: भारत के अमित खत्री ने विश्व अंडर 20 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पुरूषों की दस किलोमीटर पैदलचाल में रजत पदक जीत लिया जबकि कुछ दिन पहले चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले टीम ने कांस्य जीता था।
 
खत्री ने 42 : 17 . 94 मिनट का समय निकाला । वह कीनिया के हेरिस्टोन वेनिओनी से पीछे रहे जिन्होंने 42 : 10 . 84 मिनट में स्वर्ण पदक जीता। खत्री शुरू से बढत बनाये हुए थे लेकिन आखिरी दो चक्कर में कीनियाई धावक ने उन्हें पछाड़ दिया।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख