2023 में बिरयानी Swigy यूजर्स की पहली पसंद, एक ही व्यक्ति ने मंगाया 42.3 लाख का खाना

शुक्रवार, 15 दिसंबर 2023 (10:56 IST)
Swiggy annual report : फूड एग्रीगेटर कंपनी स्विगी वर्ष 2023 में फूड डिलिवरी के क्षेत्र में एक नया रिकॉर्ड कायम किया। कंपनी ने भारत में इस वर्ष प्रति सेकेंड 2.5 बिरयानी ऑर्डर किए।
 
मुंबई के एक व्यक्ति ने स्विगी से एक वर्ष में 42.3 लाख रुपए का खाना ऑर्डर कर दिया तो बेंगलुरु के लोगों ने इस वर्ष 8.5 मिलियन चॉकलेट केक के आर्डर प्लेस किए।
 
स्वगी की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, लगातार आठवें साल बिरयानी देश के युवाओं की पसंदीदा फूड रही। 2023 में स्विगी के यूजर्स ने प्रति सेकंड 2.5 बिरयानी ऑर्डर की। वेज बिरयानी के एक आर्डर के बदले 5.5 चिकन बिरयानी ऑर्डर की गई।
 
1 जनवरी 2023 को 4.3 लाख बिरयानी ऑर्डर किए गए जबकि नए साल के जश्न के मौके पर 83.50 लाख नूडल्स का ऑर्डर किया गया। अक्टूबर में भारत - पाकिस्तान के बीच हुए वर्ल्ड कप मैच के दौरान स्विगी ने प्रति मिनट 250 बिरयानी का ऑर्डर हासिल किया।
 
बिरयानी को स्विगी पर 40 लाख बार सर्च किया गया है। 2.49 मिलियन लोगों ने स्विगी पर बिरयानी के ऑर्डर से अपने फूड डिलीवरी ऑर्डर की शुरुआत की। दुर्गा पूजा के मौके पर स्विगी से गुलाब जामुन के 7.5 मिलियन ऑर्डर किए गए।
 
झांसी में एक पार्टी में 269 आइटम का सबसे बड़ा पिज्जा ऑर्डर किया गया तो भुवनेश्वर से एक व्यक्ति ने अपनी पार्टी के लिए 207 पिज्जा आर्डर किए। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी