MS धोनी के लिए दिल्ली का अरुण जेटली भी बन गया पीले रंग के चेपॉक जैसा (Video)

Webdunia
शनिवार, 20 मई 2023 (18:00 IST)
स्टेडियम के हर कोने पर पीली जर्सी पहने दर्शक , मैदान पर एक ही नाम Mahendra Singh Dhoni महेंद्र सिंह धोनी और चिलचिलाती धूप में गजब का जोश। यह माहौल चेपॉक का नहीं बल्कि दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम का है जहां चेन्नई सुपर किंग्स शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल का आखिरी लीग मैच खेल रही है।

दर्शकों की भारी मांग पर महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी के लिए उतरे लेकिन 4 गेंदो में सिर्फ 5 रन ही बना सके। लेकिन फिर भी दर्शकों के दिल को सूकून देने के लिए यह काफी था।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख